चुनावी मेनिफेस्टो
बृहस्पतिवार, 26 जनवरी 2012
बधाई हो दोस्तों
भारत अब तरक्की की रह पर तेजी से अग्रसर हो चला है, जल्द ही भारत विकासशील देश से विकसित देश होने वाला है। मंहगाई कम होने वाली है, किराया भत्ता सब सस्ता होने वाला है, शिक्षा दर 100 % होने वाली है हर बच्चा शिक्षित होगा और आप में से अगर कोई अपने बच्चो के लिए लैपटॉप, टेबलेट, PC खरीदने की सोच रहे है तो रुक जाईये क्यूंकि चुनाव आ गए है। दुकानदारों को हज़ारो रुपए देने से अच्छा है की आप नेताजी को केवल 1 वोट दे और इस महा स्कीम का लाभ उठाये, क्यूंकि इस साल चुनावी स्कीम में लैपटॉप, टेबलेट, PC इन्टरनेट कनेक्शन के साथ मुख्य आकर्षण है । कौन कहता है की भारत के नेता उदारवादी नहीं है, अगर किसी को शक है तो 5 राज्यों में हो रहे चुनावों पर नज़र डाले, राजनीतिक पार्टियों के मेनिफेस्टो पर नज़र डाले, यहाँ सपनो की सेल लगी है और वो भी भारी डिस्काउंट के साथ , सबके सब सपने बेचने में लगे हुए है और कीमत सिर्फ 1 वोट , तो इंतज़ार किस बात का कर रहे है खरीद लीजिये ये सपने, लेकिन ध्यान रहे आखिर आप खरीद तो सपने ही रहे है जिसकी हकीकत में बदलने की कोई गारेंटी नहीं होती ।
जिस देश के गांव में 2 - 4 घंटे ही बिजली आती है वहां लेपटोप का क्या काम , बेचारा किसान जो अपने खेतो की सिचाई के लिए बिजली का इंतज़ार करता था अब लैपटॉप चार्ज करने के लिए करेगा, सिचाई जाये भाड़ में, खेती जाये भाड़ में, अनाज जाये भाड़ में, वैसे भी जब हर व्यक्ति के पास लैपटॉप और इन्टरनेट होगा तो भूख किसे लगने वाली है, अब तो सुबह का नास्ता Twitter पर , दोपहर का लंच Orkut पर और रात का डिनर Facebook पर होगा । देश में से भूखमरी समाप्त हो जाएगी ।
यही तो सच्चा गणतंत्र है ।
आपका वोट अमूल्य है ............आप नहीं
63 गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं ........
